Tranding
Fri, 29 May 2026 08:26 PM

5 करोड़ की लागत से तीन बहुमत मंजिला विवाह भवन,अतिथिगृह का होगा निर्माण।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय जिला परिषद के निधि से जिला में तीन स्थान पर,तीन बहु मंजिला विवाह भवन,अतिथि गृह बनाया जाएगा,जिसकी लागत 5 करोड़ रूपयाआने की संभावना है। इस दिन बहु मंजिला विवाह भवन और अतिथि गृह बन जाने से गरीब आर्थिक स्थिति से कमजोर लोगों को शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रम करने में बहुत आसानी होगी। इस अति आधुनिक ढंग से सृजित विवाह भवन एवं अतिथि गृह में कम पैसे मेंआर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कार्यक्रम करने मेंआसानी होगी।उक्त निर्णय,जिला परिषद के की अंकेक्षण एवं योजना समिति एवं सामान्य स्थाई समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। इससे जिला परिषद के राजस्वृद्धि के साथ आम लोगों को भी फायदा पहुंचेगा। जिला परिषदअध्यक्ष,निर्भय कुमार महतो ने संवाददाता को बताया कि जिला परिषद अपनी भूमि पर ही विवाह भवन,अतिथि गृह बनाएगा।

उन्होंने संवाददाता को आगे बताया कि नरकटियागंज में 1.5 करोड़ की लागत दो मंजिला विवाह भवन,अतिथि गृह बनाया जाएगा,जबकि

रामनगर में 1.96 करोड़ की लागत से,साथ ही लोरिया में 1.40 करोड़ की लागत से 

दो मंजिला विवाह भवन एवं अतिथिगृह बनाया जाएगा।

इन सभी के बन जाने से जिला परिषद के राजस्व में वृद्धि होगी और स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करने में सहुलत मिलेगी।

Karunakar Ram Tripathi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap