Tranding
Fri, 29 May 2026 08:49 PM

रॉबर्ट लुई ब्रेल की 214 वीं जयंती पर हुई प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण एवं कार्यक्रम ।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

विद्यालय में सर लुई ब्रेल की 214 वीं जयंती के उपलक्ष्य में कई प्रतियोगिताओं जैसे ब्रेल रीडिंग राइटिंग (हिंदी + अंग्रेजी) संगीत प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिताओं में सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर ग्रुप के बच्चों को प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार एवं सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इन प्रतियोगिताओं में तथा शैक्षिक वर्ष 2021-2022 के लिए अभिषेक, पीयूष, अक्षय, आर्यन, ललित, विशाल, हरिओम शुक्ला तथा प्रदीप इत्यादि बच्चे पुरस्कृत हुए । कक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को 1001रू व ट्रॉफी प्रदान की गई तथा ब्लाइंड क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीम मैन ऑफ द मैच को धनराशी एवं ट्रोफी के साथ पुरुस्कृत किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  विनय उत्तम (जिला दिव्यांग एवं सशक्तिकरण अधिकारी कानपुर नगर एवं डॉ ब्रिजेश कटियार (C.M.O आयुर्वेद कानपुर नगर ) ने सर लुई ब्रेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलन कर किया । कार्यक्रम का संचालन एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य  इन्द्रजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  विनय उत्तम  ने विद्यालय को शासन स्तर से उनके विभाग द्वारा सभी मदत देने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के कोषाध्यक्ष  सैयद फारुक अली एवं कानपुर नगर के मन्ध्यांचल इकाई के संयोजक  सुरेश चन्द्र गुप्ता, वरिष्ट समाजसेवी  अतुल गुप्ता,  सुरेश गुप्ता,  रवि कु. बाजपाई,  वीरेंदर कु. दुबे.  आदित्य श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं समस्त स्टॉफ व छात्र उपस्थित रहे ।

Karunakar Ram Tripathi
191

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap