Tranding
Mon, 13 Apr 2026 11:51 PM

जनता दर्शन में पहुंची महिला को डीएम ने दिलाया पेंशन, गैस कनेक्शन, मोबाइल, बच्चों का कराया स्कूल में दाखिला।

भारत समाचार एजेंसी

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन में बख्तौरी पुरवा, नौबस्ता की निवासी नन्ही देवी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके पति संजय यादव का देहांत हो चुका है। परिवार में आय का कोई स्रोत नहीं है और आर्थिक स्थिति बहुत खराब है।जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नन्ही देवी को निराश्रित महिला पेंशन योजना से जोड़ते हुए तीन हज़ार रुपये की त्रैमासिक सहायता का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया, जिसमें उन्हें हर माह एक हज़ार रुपये की सहायता दी जाएगी।उन्हें उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर और चूल्हा भी उपलब्ध कराया गया। दोनों बच्चों का स्कूल में दाखिला सुनिश्चित कराया गया। साथ ही जिलाधिकारी ने उन्हें एक मोबाइल फोन भी प्रदान किया ताकि सरकारी योजनाओं की जानकारी समय पर मिल सके।बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि नन्ही देवी के दोनों बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत तुरंत लाभान्वित किया जाए। इस योजना के अंतर्गत बच्चों को स्नातक तक की पढ़ाई के लिए प्रति माह ढाई हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
93

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap