Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:04 PM

आरोग्य कार्यक्रम पर आधारित प्रशिक्षण का हुआ समापन

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

शिक्षा विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार के सयुंक्त तत्वाधान में जिले के मध्य,माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद,पटना तथा जिला शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान हाजीपुर के द्वारा विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम पर आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे और अंतिम स्लॉट में राजापाकर प्रखंड के शिक्षकों का स्वास्थ्य एवं आरोग्य राजदूत का पांच दिवसीय प्रशिक्षण 27 जनवरी को शुरू हुआ था जो 31 जनवरी को पांचवे और अंतिम दिन इन्टरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देने पर साधनसेवियों भुवन सरकार,कुमारी मोनाली,अमरेश कुमार राय, शिवम कुमार, अमित कुमार सोलंकी तथा अजीत कुमार के द्वारा विस्तार पूर्वक रोचक तरीके से प्रभावी प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की नोडल डायट प्राध्यापिका कुमारी अनुराधा,प्राध्यापिका जय श्री तथा अन्य साधनसेवियों द्वारा प्रशिक्षुओ के बीच प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रशिक्षु उत्पल कांत,वकील राय,केशव नारायण राय,पप्पू कुमार इत्यादी प्रशिक्षुओ ने प्रशिक्षण की महत्ता एवं क्रियान्वयन में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Karunakar Ram Tripathi
137

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap