Tranding
Tue, 14 Apr 2026 05:18 AM
अपराध / Jul 20, 2023

पुलिस के विशेष समकालीन अभियान में 3 आर्म्स एक्ट के अपराधी सहित 66 लोगों को किया गया गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला पुलिस कप्तान,डी अमरकेश के आदेश के आलोक में,जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस समकालीन अभियान के अंतर्गत 3आर्म्स एक्ट के अपराधी के साथ 66 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा मधनिषेध से संबंधित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिला में पूरी तरह अपराधियों की गिरफ्तारी मधनिषेध कानून को पूरी तरह लागू करने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है। अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था के मद्देनजर देर रात तक चलाए गए विशेष समकालीन अभियान में आर्म्स एक्ट के 3 अभियुक्त समेत 66 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर सतीशचंद्र माधव ने संवाददाता को बताया कि पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी करते हुए 66 लोगों को गिरफ्तार किया गया है,इसमें आर्म्स एक्ट के 3 अभियुक्त,एनडीपीएस एक्ट के दो अभियुक्त,पॉक्सो एक्ट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर ने संवाददाता को आगे बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। इस दौरान पुलिस ने 15 किलोग्राम गांजा, 91 लीटर देसी शराब, 25.90 लीटर विदेसी शराब,तीन मोटरसाइकिल,एक ई-रिक्शा एक लोहे का जंगला,एक पंखा दो चाकू,एक घड़ी को जप्त किया गया है।उन्होंने आगे बताया कि समकालीन अभियान के तहत वाहन जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से ₹19हजार जुर्माना वसूल किया गया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
163

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap