Tranding
Sat, 06 Jun 2026 04:12 AM

15 अप्रैल को डीआरसीसी में जॉब कैम्प का होगा आयोजन।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय के तत्वाधान में दिनांक-15.04.2023 को स्थानीय डीआरसीसी के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं।जिला नियोजन पदाधिकारी,अंकित राज द्वारा संवाददाता को बताया गया कि जिलाधिकारी के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैम्प का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में 15 अपैल 2023 को भी जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि कैरियर ब्रिज स्कील सॉल्युशन मानोसा फाउंडेशन द्वारा लाइन ऑपरेटर,आरओ,टीसीओ,लोन ऑफिसर पद पर कार्य करने के इच्छुक कुल-350 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। उन्होंने आगे बताया कि निजी नियोजक,पद, योग्यता,उम्र,मानदेय,रिक्ति, कार्यस्थलआदि की विस्तृत जानकारी का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है,ताकि लक्ष्य के अनुरूप बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलायी जा सके।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
113

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap