Tranding
Sun, 31 May 2026 02:31 PM
अपराध / Jan 19, 2025

स्मैक केओवरडोज लेने से महिला पुलिसकर्मी की पति की हुई दर्दनाक मौत।

फैली सनसनी,मचा कोहराम।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक महिला पुलिसकर्मी के पति ने स्मैक काओवरडोज ले लिया,एक कमरे में जाकर सो गया,पत्नी बड़ी बेचैनी से खोज रही थी,स्मैक का ओवरडोज लेने के बाद वह लंबे समय तक घर में अचेत अवस्था में पड़ा रहा। परिजनों को जब पता चला तो उसको अनुमंडल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत् घोषित कर दिया। मृत् युवक की पहचान,शिवगंज निवासी प्रभुनाथ मिश्रा के बेटे,शिवम कुमार मिश्रा के रूप में की गई है,जो स्मैक का आदि थे। 

चिकित्सा पदाधिकारी,डॉक्टर सागर कुमार ने संवाददाता को बताया कि युवकअस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत हो चुका था,मौत का कारण स्मैक काओवरडोज बताया जा रहा है।मृतक की पत्नी,निशु कुमारी,जो बगहा पुलिस जिले के गोवर्धना थाने में बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है,पति की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद शिकारपुर थाने की महिला पुलिस ने उसको संभाल,और सांत्वना दी।शिकारपुर थानाअध्यक्ष, अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है,मृतक की मां वंदना कुमारी ने एक लिखित आवेदन में स्पष्ट किया है कि उनके बेटी की मौत में किसी का कोई दोष नहीं है। परिवार ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। आसपास के लोगों ने संवाददाता को बताया कि प्रभुनाथ मिश्र को कोई संतान नहीं हो रहा था,तो उन्हें दूसरी शादी की,दूसरी पत्नी के रूप में वंदना कुमारी से एक बेटा शिवम हुआ,इकलौता संतान होने से मां-बाप का लाड प्यार में बिगड़ गया,स्मैक काआदी बन गया,पिता की मृत्यु के बाद वह और फ्री हो गया, हमेशा स्मैक के नशे में धुत्त रहता था।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
160

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap