Tranding
Mon, 13 Apr 2026 09:15 AM

जिले के 7,18,586 राशन कार्ड लाभार्थियों का बंद हो जाएगा राशन,31मार्च 2025 तक करा सकेंगे ईकेवाईसी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिले के 7 लाख 18 हजार 586 राशन कार्डधारक लाभार्थियों का राशन मिलना बंद हो जाएगा, जिन्होंने अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराया है।

इन सभी लोगों को परेशानी बढ़ जाएगी।ऐसे उपभोक्ताओं को यह छूट दी गई है कि कहीं से भीअपना ई केवाईसी करा सकते हैं।संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार,जिले में केवल 78% ही राशन कार्ड लाभार्थी ने अपना ई केवाईसी करा चुके हैं,अभी भी 22% राशन कार्डधारी अपना ईकेवाईसी नहीं कराये हैं, जिनके चलते उनका राशन मिलना बंद हो जाएगा।जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहअपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविंद्र ने संवाददाता को बताया कि राशन कार्डधारी जोअपना ईकेवाईसी नहीं करा रहे हैं,उनका राशन अगले महीने से बंद कर दिया जाएगा।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत,सभी राशन कार्डधारी काआधार कार्ड से जोड़ दिया गया है,उनको ईकेवाईसी करानाअतिअनिवार्य है।राशन कार्डधारी नए नियम के अनुसार,अबअपना राशन पूरे भारतवर्ष में कहीं से भी उठा सकते हैं,जो वन राशन,वन नेशन के अंतर्गत काम हो रहा है।बेतियाअनुमंडल के 77.03%राशन कार्डधारी का ई केवाईसी हो चुका है।

सरकार ने राशन कार्डधारी की सुविधा के लिए ईकेवाईसी करने के कार्यक्रम को 31 मार्च 2025 तक विस्तारित कर दिया है, इस निर्धारित तिथि के अंतर्गत जिन राशन कार्ड धारी मेंअपना ईकेवाईसी नहीं कराया है वह अभिलंब ही करा लेंगे।

Karunakar Ram Tripathi
94

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap