Tranding
Mon, 09 Nov 2026 04:38 AM
शिक्षा / Jan 12, 2025

आईटीएम की छात्रा ख़ुशी मिश्रा एवं शीतल गुप्ता ने बनाया एंटी चाइनीज मांझा डिवाइस, दुर्घटना से करेगी सुरक्षा।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश 

इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गीडा, गोरखपुर की बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशी मिश्रा और शीतल गुप्ता ने मिलकर एक ऐसा उपकरण तैयार किया हैं जो चाइनीज माँझे से हो रही दुर्घटनाओं से लोगों को बचाएगा।ख़ुशी मिश्रा ने बताया की इस डिवाइज को हेलमेट के नीचे लगाया जा सकता हैं। इसे स्टील के चैन से तैयार किया गया हैं। यह डिवाइज हेलमेट के सामने नीचे की तरफ लगाया जाता हैं, जो दो पहिया वाहन चलाने वालो को सड़कों पर चाइनीज मांझे से बचाने में मदद कर सकता हैं। जैसा की मकर संक्रान्ति, त्यौहार नजदीक है ऐसे समय में चाइनीज मांझे से अधिक दुर्घटनाएं होती हैं। छात्रा ने बताया की इसे किसी भीं हेलमेट में लगाया जा सकता हैं।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया, सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातनहेलिया, संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल सहित सभी शिक्षकों ने छात्राओं को बधाई देते हुए प्रसन्नता जाहिर किया।

Karunakar Ram Tripathi
222

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap