Tranding
Mon, 13 Apr 2026 03:06 PM

नगर के राजड्योढ़ी परिसर में में ग्रेट राज्सर्कस हुआ शुरू।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बेतिया नगरीय क्षेत्र में अवस्थित,बेतिया राज्ड्योढ़ी के मैदान में,ग्रेट राज्सर्कस शुरू हो गया।इस सर्कस में अनेकों प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं,जिसमें कई कलाकारों के द्वारा अपना-अपना विभिन्न प्रकार के कर्तव्य,खेल का प्रदर्शन किया जा रहा है,जो काफी मनमोहक,आकर्षक,विशेष कर छोटे-छोटे बच्चों, छात्र-छात्राओं,युवक,युवतियों, महिला,पुरुषों के लिए बहुत ही पसंद आ रहा है।

सर्कस में विभिन्न प्रकार के आकर्षक,मनोरंजन के लिए विभिन्न आयु वर्ग के लड़कियों महिलाओं,पुरुषों,छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के कर्तव्य दिखाए जा रहे हैं, इसमें दो-तीन जोकर भी हैं, जो देखने वालों के लिएअपने कर्तव्य के माध्यम से हंसने हंसाने का काम कर रहे हैं। इसकेअलावा विभिन्न प्रकार के जीव जंतु,हाथी,ऊंट,शेर चीता, भालू,बंदर,कुत्ता इत्यादि जानवरों का खेल भी बहुत ही आकर्षण का केंद्र है।

सर्कस के व्यवस्थापक, वकीलअहमद ने संवाददाता को बताया कि मेरे इस सर्कस का खेल का समय 12:00 बजे दिन से 3:00 बजे तक,3:00 बजे से 6:00 बजे तक 6:00 बजे शाम से 9:00 बजे रात्रि तक ही चलेगा।यह सर्कस पूरे तौर पर मनोरंजन का साधन है।सर्कस देखने वालों के लिए तीन प्रकार का बैठने का प्रबंध किया गया है जिसमें क्रमश:80/=,150/=,200/= की दर से टिकट का दाम रखा गया है।इस सर्कस को देखने के लिए नगर के सारे लोग बहुत ही उत्साहित नजर आ रहे हैं,क्योंकि बेतिया शहर में लगभग 20 सालों के बाद सर्कस देखने को मिल रहा है।शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की अपार भीड़ सर्कस देखने को लग रही है।

Karunakar Ram Tripathi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap