Tranding
Fri, 27 Feb 2026 06:37 PM

मेडिकल कॉलेज में नामांकन के लिए 16.30 लाख की धोखाधड़ी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

इन दोनों शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर ठगी के अलावा,मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकन के लिए षड्यंत्र के तहत बड़े पैमाने पर राशि की वसूली की जा रही है,जिससे छात्रों के अभिभावक, माता-पिता,गार्जियन परेशान होते नजर आ रहे हैं,साथ ही अपनी पुत्र/पुत्री के नामांकन हेतु ठगी करने वाले का शिकार हो जा रहे हैं,जो यह बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। इसी क्रम में, संवाददाता को पता चला है कि मेडिकल कॉलेज में नामांकन के नाम पर 16 लाख ₹30 हजार के धोखाधड़ी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में शोभित और राजकुमार नामक व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, प्राथमिकी करने के बाद, राजीव कुमार पांडे ने संवाद दाता को बताया कि उनके पुत्र यशराज,एमबीबीएस कोर्स में नामांकन के लिएअखिल भारतीय नीट परीक्षा में सम्मिलित हुआ था,जिसमें उसको ऑल इंडिया रैंक 921203 था,नीट परीक्षा का परिणाम आने के बाद ही से उपलब्ध लोगों का कॉल आना शुरू हुआ,इन्हीं लोगों के चक्कर में पड़कर 16 लाख ₹30 हजार की धोखाधड़ी मेरे साथ की गई है।

Karunakar Ram Tripathi
60

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap