Tranding
Fri, 29 May 2026 08:38 PM

इंडो नेपाल बॉर्डर पर पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में 20 किलो गंजा हुआ जप्त, तस्कर हुआ फरार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

इंडो नेपाल बॉर्डर पर भगाहां पुलिस एवं पचरौता एसएसबी के जवानों के संयुक्त कार्रवाई में 20 किलो गंजा को जप्त किया गया है,मगर अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर नेपाल की तरफ फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए प्रभारी अपर थानाअध्यक्ष, आशीष कुमार ने संवाददाता को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पचराता जंगल के रास्ते तस्कर गांजा लेकर भारतीय क्षेत्र में आने वाले हैं, इसके बाद वरीय पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई,इसके साथ ही पचरौता एसएसबी के साथ संबंध बनाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान पीले संख्या 429/3 के रास्ते एक संदिग्ध व्यक्ति माथे पर बोरा लेकरआते दिखा, पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति बोरा फेक कर नेपाल की तरफ भाग निकला,फिलहालअज्ञात के खिलाफ कांड दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गांजा की कीमत ₹8 लाख आंकी गई है।

Karunakar Ram Tripathi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap