Tranding
Mon, 13 Apr 2026 05:53 PM

वाहन जांच अभियान में वाहन मालिकों से 7 लाख रुपया हुआ जुर्माना वसूल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिला पुलिस कप्तान,डॉक्ट शौर्य सुमन के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में दो शिफ्ट में वाहनों की जांच की गई। अनुमंडल पुलिसअधिकारी, इंस्पेक्टर,थानाअध्यक्षों के नेतृत्व पुलिस पदाधिकारी ने दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक,व शाम 6:00 बजे से रात 11:00 बजे रात तक वाहन जांच अभियान चलाया गया,इस दौरान सड़क से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ली गई,यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूल किया गया।पुलिस के मीडिया सेल प्रभारी,सुनील कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि एस पी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था के लिए सभी थाना क्षेत्र में 83 जगह पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया,वाहन जांच के दौरान 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया ट्रिपल राइडिंग वाले 94 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई,बिना नंबर प्लेट वाले चार वाहन को पकड़ा गया, वाहन जांच के दौरान चोरी की 5 बाइक,360 मिलीलीटर विदेशी शराब और शराब के साथ तीन बाईक को जप्त किया गया। तस्करी के लिए पिकअप पर ले जा रहे 6 मवेशियों को मुक्त कराया गया यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना के रूप में 7 लाख 1 हजार की वसूली की गई,जो एक रिकॉर्ड है।

Karunakar Ram Tripathi
81

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap