Sat, 13 Jun 2026 12:33 PM

जिले में लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम होगा बहाल, प्रक्रिया शुरू।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार ने जिला में लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम बहाल करने का आदेश पारित कर दिया है,साथ ही इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने इस संबंध में अधिवक्ता अभ्यार्थियों से तीसरी बार आवेदन लेना शुरू कर दिया है। इस संबंध में अधिवक्ताओं से उनका आवेदन करने की अंतिम तिथि16जनवरी 2023 को उनके कार्यालय में आवेदन जमा करने को कहा गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, न्यायधीश कुमार धीरेंद्र कुमार राजा जी ने इस संबंध में संवाददाता को बताया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के आदेश के आलोक में जिला में भी आदेश निर्गत कर दिया है। इस आदेश के अंतर्गत हो जो अधिवक्ता 10 वर्षों कीअनुभव व सेवा काल पूरी कर चुके हैं,वही आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत जिला में चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल, डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल,असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के पदों पर नियुक्ति होगी। इस संबंध में आवेदन करने से संबंधित प्रारूप,योग्यता व सभी आवश्यक कागजातों की जानकारी हेतु बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के वेबसाइट और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Karunakar Ram Tripathi
219

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap