Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:54 PM

बेतिया स्टेशन पर ट्रेन में चोरी की योजना बना रहे तीन बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

सुगौली नरकटियागंज रेल पथ पर बेतिया स्टेशन के पश्चिमी छोर से आरपीएफ थाना के पास ट्रेन में चोरी की योजना बना रहे तीन बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार बदमाशों में कंगाली थाना क्षेत्र के कटिया मठिया निवासी, सुरेंद्र राय,करण राय और भोला कुमार शामिल है,इन लोगों के खिलाफ जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जीआरटी के थाने अध्यक्ष राजेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि यह प्रतिदिन यू पी और बिहार में ट्रेन में चोरी करते थे, आरपीएफ के सहयोग से इनको पकड़ा गया है। रक्सौल जाने वाली डेमू ट्रेन में चोरी करने के लिए योजना बना रहे थे, इसके गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने जल बेचकर इन तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए बेतिया स्टेशन पर आने,जाने वाले ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़ी इंतजाम की गई है,इस के तहत इन चोरों को गिरफ्तार किया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
128

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap