Tranding
Mon, 27 Apr 2026 01:08 AM

जिला में विवाहिता सहित तीन किशोरियों को हुआ अपहरण।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के घटनाक्रम में विवाहिता समेत दो किशोरियों का अपहरण की प्राथमिक्की थाने में दर्ज की गई है,कुमारबाग थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्ते के देवर ने भाभी का अपहरण कर लिया है,इस मामले में अपहृत महिला की सास ने कुमारबग थाने में प्रथमिकी दर्ज कराई है, उसनेअपनी बहन के बेटा,तुरहापट्टी निवासी, गोपाल कुमार,बहन,बेबी देवी, पड़ोसी,टुनटुन कुमार,नंदनी कुमारी को आरोपित किया है। अपहृत की सास ने पुलिस को बताया है कि घर के सभी लोग के खाना खाकर सोये थे,बाद में उसकी बहन का बेटा, गोपाल कुमार उसकी बहू को भगा ले गया,उसके दोनों पड़ोसी गोपाल से उसकी बहू की मोबाइल पर अक्सर बात करते थे,अपहरण के बाद जब वह पूछताछ करने अपनी बहन के घर गई तो उससे मारपीट कर भगा दिया,बहन ने धमकी दिया कि अब अपनी बहू से बात करोगी तो बेटे की जान जाएगी,वहीं कुमारबाग थाना क्षेत्र के ही एक दूसरे गांव में 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण हुआ,इस मामले में किशोरी की मां ने चूहडी क्रिश्चियन क्वार्टर के सोनू उर्फ बुलेट शाह को आरोपित किया है। किशोरी की मां ने पुलिस से बताया है कि आरोपित शादी के लिए बाइक से उसकी पुत्री को भाग लिया है,पूर्व में उसने उसकी पुत्री का अपहरण करने का धमकी दिया था। क्रिश्चियन क्वार्टर के सोनू उर्फ बुलेट शाह को आरोपित किया है। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपित शादी के लिए बाइक से उसकी पुत्री को भगा ले गया। कुमारबाग थानाअध्यक्ष,देवेंद्र कुमार ने संवाददाता को बताया कि दोनों मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई जबकि गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण किया गया है,इस मामले में किशोरी की मां ने गोपालपुर के झखरा निवासी, अनवारुलअंसारी,बाबाबुलअंसारी,युसूफअंसारी, शेरमोहम्मदअंसारी,आरजू,अंअंसारी नूरहोदा उर्फ जाटा अंसारी को आरोपित किया, किशोरी की मां ने पुलिस से बताया है कि अनवारुलअंसारी शादी की नीयत से उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है, पूछताछ करने जब आरोपी के घर गए तो आरोपी ने गाली गलौज,मारपीट कर भगा दिया।पुलिस सभी मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Karunakar Ram Tripathi
92

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap