Tranding
Sun, 08 Nov 2026 06:06 PM

ऑल इंडिया पायामें इंसानियत फोरम ने 13वां साप्ताहिक भोजन वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन

अंशुल वर्मा 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

ऑल इंडिया पायामें इंसानियत फोरम के बैनर तले शहर गोरखपुर में 13वां साप्ताहिक भोजन वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ हर मंडे को वेज बिरियानी शुद्ध शाकाहारी बिरयानी पयामें इंसानियत के तहत सभी मानव जाति को परोसा जाता है इस वितरण में लोकल यूनिट के सभी सदस्य गण पदाधिकारी अधिकारी मौजूद रहे। 

मुफ्ती मातिउररहमान साहब की सरपरस्ती में यह कार्य हो रहा है और डॉक्टर शाबान साहब की देखरेख में। इस मौके पर अध्यक्ष हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी शाकिर अली सलमानी ने कहा कि पायामें इंसानियत ऑल इंडिया पायामें इंसानियत के बैनर तले जो यह काम हो रहा है राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए मानवता का संदेश देने के लिए की खाना वितरण कर रहे हैं हर मंडे को इससे अच्छा और क्या काम होगा भूखे को खाना खिलाना पैगंबर ए इस्लाम का फरमान ए आलीशान है भूखे को खाना खिलाओ प्यासे को पानी पिलाओ नंगो को कपड़ा पहनाओ। इसी के तहत यह प्रोग्राम हो रहा है विश्व बंधुता का संदेश है सलमानी ने कहा कि आज मानवता तड़प रही है भाईचारे के लिए ऐसे मौके पर यह प्रोग्राम होना चाहिए ब्लड डोनेट का काम ऑल इंडिया पायामें इंसानियत फोरम के बैनर तले पैगंबर इस्लाम के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर 12 रबि उल अव्वल पर होता है वह भी होगा। 

इस मौके हाफिज बरकत, शमशाद अहमद, रिहान अहमद, मौलाना सद्दान अहमद, आलम रजा आदि उपस्थित रहें।

Karunakar Ram Tripathi
142

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap