Tranding
Mon, 27 Apr 2026 06:02 AM

घर में फंदे से लटकी मिली विवाहिता का शव।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, पश्चिमी चंपारण, बिहार

स्थानीय नगर पंचायत के मिश्रीटोला के वार्ड नंबर 6 में एक विवाहिता का शव उसके ससुराल में पुलिस ने बरामद कर लिया है।सूत्रों के अनुसार विवाहिता की लाश घर में फंदे से लटकी हुई मिली। घटना की सूचना पर एफएसएल की टीम पहुंची है,घटना देर रात की है।थानाअध्यक्ष,संतोष कुमार शर्मा ने संवाददाता को बताया कि उन्हें सूचना मिली के मिश्रिटोला में इमाम हुसैन की पत्नी शबनम खातून,उम्र 19 वर्ष की लाश घर में लटकी हुई है, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई कर रही है, थानाअध्यक्ष नेआगे बताया कि शबनम खातून की शादी 6 महीना पहले हुई थी, फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है,उन्होंने बताया कि मृतका का नैयहर,शनिचरी थाने के कौवाहा है, मायके वालों को भी जानकारी दे दी गई है,आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
36

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap