Tranding
Sat, 30 May 2026 09:19 AM
धार्मिक / Oct 07, 2024

रामायण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

राधा कृष्ण मंदिर में हो रहा 2 तारीख से लेकर 12 तारीख तक रामायण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कला कुंज संस्था के माध्यम से हो रहा है यह कानपुर शहर के लिए एक सौभाग्य की बात है कि कानपुर शहर के सबसे प्रसिद्ध मंदिर राधा कृष्ण मंदिर जेके टेंपल में सर्वप्रथम रामायण का आयोजन कला कुंज के कलाकारों के माध्यम से हो रहा है जिसमें दिनांक 2 अक्टूबर बांसुरी ग्रुप के कलाकारों ने सुंदर बांसुरी का प्रदर्शन किया तत्पश्चात 3 अक्टूबर से निरंतर रामायण का मंचन हो रहा है जिसमें प्रथम दिन भगवान विष्णु के रूप में आरोही त्रिपाठी माता लक्ष्मी के रूप में ईशान एवं रावण के रूप में वंशिका टिल्लू मालानी में अपने अभिनय का लोहा मनवाया तत्पश्चात 4 अक्टूबर को स्नेहा एवं पूजा ने राम जी की माता और सीता की माता के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया इसके पश्चात 5 अक्टूबर को भगवान राम लक्ष्मण की शिक्षा दीक्षा के बारे में विभिन्न छोटे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देखें संस्कृति को आगे बढ़ाया 6 अक्टूबर को राम सीता के विवाह की अद्भुत झांकी का प्रदर्शन हुआ जिसमें राम की भूमिका कुमुद एवं सीता की भूमिका डॉ राखी बाजपेई ने सखियों की भूमिका डॉ प्रियंका एवं स्नेह ने दिया इसके अतिरिक्त निधि दुबे एवं सलोनी ने उत्कृष्ट अभिनय प्रदर्शन किया जिसमें सहयोगी के रूप में कला कुंज की को फाउंडर डॉक्टर विजयलक्ष्मी मिश्रा भी अपना निर्देशन समय-समय पर देती रहीं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
124

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap