Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:53 PM

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने दिव्यांग उत्पीड़न को लेकर पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन।

दिव्यांगजन अधिनियम 2016 का सभी थानो में होगा अनुपाल 

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर दिव्यांग उत्पीड़न के मामलों में कार्यवाही की मांग की है।पुलिस आयुक्त ने सभी मांगों पर सहमती जताते हुए कार्यवाही का आस्वाशन दिया है| पुलिस आयुक्त ने कहा की दिव्यांगजन अधिनियम 2016 का सभी थानो में अनुपालन होगा , थानो में रैम्प की व्यवस्था की जायेगी, दिव्यांगजन के साथ थानों में सम्मान जनक व्यवहार होगा इसके लिए आदेश जारी किये जायेगे | राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दिव्यांग उत्पीड़न के मामलों में थाने स्तर पर दिव्यांगजनों को न्याय नहीं मिल रहा था। बिठूर थाना क्षेत्र के दिव्यांग अजीत कुरील की जमीन व मकान भाई ने जबरिया कब्जा कर लिया है आय दिन मारपीट, गाली-गलौज करते हैं। थाना पुलिस कोई सुनवाई नहीं करती है। इसी प्रकार दिव्यांग दिव्यांग धर्मेन्द्र कुमार एवं जयराम के उत्पीड़न की रिपोर्ट थाना-सजेती पुलिस द्वारा दर्ज करने की बजाय उत्पीड़नकर्ताओं से सांठ-गांठ कर दिव्यांग व्यक्ति का ही पुलिस उत्पीड़न कर रही है। इसी प्रकार सौरभ कुमार व अजीत सिंह के मामलों में पुलिस ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं की।

वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दिव्यांग उत्पीड़न के मामलों में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी पुलिस आयुक्त से मिल करके दिव्यांगजन अधिनियम 2016 के तहत व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए बने कानूनों को थाने स्तर पर 07 साल बाद भी लागू न करने पर अपनी आपत्ति दर्ज की, इस पर पुलिस आयुक्त ने कार्यवाही का आस्वाशन दिया|

आज ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के अलावा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, वैभव दीक्षित, जितेन्द्र कुमार गुप्ता, गुड्डी दीक्षित, अर्जुन कुमार, कमलेश कुमार सिंह,अब्दुल रऊफ,मनोज त्यागी आदि शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap