Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:14 PM

पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज में गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

महराजगंज जिले के नगरपंचायत परतावल त्रिपाठी चौक पर स्थित पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज पर आज दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह मनाया गया।

विद्यालय के प्रवंधक सन्तोष कृष्ण त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया।

इसी क्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

विद्यालय पर उपस्थित हिन्दी के शिक्षक विशुन देव पटेल ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर संक्षिप्त में प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी, शिक्षक विशुन देव पटेल, कमलेश सिंह, गिरिजेश्वर सिंह, दुर्गा दत्त मिश्रा,धर्मेन्द्र चौबे सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
90

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap