Tranding
Tue, 14 Apr 2026 09:34 AM
शिक्षा / Dec 05, 2023

आठवाँ वेतन आयोग शीघ्र गठन करे भारत सरकार-राजा भरत अवस्थी।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी की अध्यक्षता में एक बैठक भोजनावकाश के समय विकास भवन सभागार में की गई,बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने एक स्वर में भारत सरकार से आठवाँ वेतन आयोग शीघ्र गठन करने की माँग की, साथ ही पुरानी पेंशन बहाली की माँग की गई। परिषद दोनों माँगो के लिए फरवरी में बड़ा आंदोलन करेगी।बैठक का संचालन जिला मन्त्री इंजीनियर कोमल सिंह ने किया।बैठक में प्रमुख रूप से अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश चन्द्र गुप्ता,पेंशनर्स कल्याण समिति के मंडल संयोजक इंजीनियर ए एन द्विवेदी,परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर डी सिंह,सम्प्रेक्षक मंजूरानी कुशवाहा,संघर्ष समिति चेयरमैन साहब सरताज,संगठन मन्त्री हरीश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विकास अस्थाना,अजय द्विवेदी सिंचाई,कमलेश कुमार,आनंद बाजपेयी,सुखेन्द्र यादव,अजीत चौहान,अरविंद कुशवाहा,रितेश शुक्ला,दिलीप सैनी,अटल पाल,बृजेश सुवाडोर,ब्रजेश कटियार,अनुज शुक्ला,अजय सिंह चंदेल,अनूप शुक्ला,एसएमजेड नकवी,अब्दुल लईक ख़ाँ,आशुतोष दीक्षित,महेन्द्र सिंह,रंजना सिंह,सुरेश चन्द्र,विजय शर्मा,अजय गुप्ता,प्रेम तिवारी,देवाशीष,अमित पांडेय आदि सम्मिलित रहें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap