Tranding
Wed, 10 Jun 2026 03:25 PM

चमन मौर्य सामाजिक न्याय एवं बाल अधिकार संरक्षण परिषद् के जनपद चेयरमैन नामित।

रामपुर, उत्तर प्रदेश। 

सामाजिक न्याय एवं बाल अधिकार संरक्षण परिषद् के केंद्रीय चेयरमैन करुणेश पांडेय ने जनपद के स्वार निवासी भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य चमन मौर्य को परिषद् का जिला चेयरमैन नामित किया है ।परिषद् के कार्यालय सचिव द्वारा निर्गत पत्र में लिखा गया है की मौर्य का कार्यकाल एक वर्ष का होगा । परिषद् का आभार व्यक्त करते हुए चमन ने कहा की परिषद् द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का कार्य करूंगा, मेरा प्रथम प्रयास बाल अधिकारों की रक्षा और उनके हितों की सुरक्षा करना है, साथ ही समाज में न्याय और समानता की स्थापना का प्रयास करेंगे जिससे सभी व्यक्तियों को समान अवसर मिल सके । सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना और समाज में वंचित वर्गों की मदद करना हमारी प्राथमिकता होगी ।

Karunakar Ram Tripathi
205

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap