Tranding
Sun, 08 Nov 2026 08:06 AM

योजना चयन करते समय जरूरतमंदों का रखें ख्याल : मंत्री विजेंद्र

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

उर्जा, योजना एवं विकास विभाग सह प्रभारी मंत्री वैशाली माननीय विजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभा कक्ष में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत योजनाओं की प्राथमिकता निर्धारण हेतु जिला स्तरीय संचालन समिति की पहली बैठक हुई।बैठक में जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय के साथ हाजीपुर के माननीय विधायक श्री अवधेश सिंह,वैशाली के माननीय विधायक श्री सिद्धार्थ पटेल,महनार की माननीय विधायक श्रीमती वीणा सिंह,महुआ के माननीय विधायक श्री डॉक्टर मुकेश रौशन तथा पातेपुर के माननीय विधायक श्री लखेन्द्र रौशन भी मौजूद थे।उप विकास आयुक्त श्री शम्स जावेद अंसारी द्वारा मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत प्रस्तावित योजनाओं को पावर पॉइंट के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।माननीय मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी माननीय विधायक जिला पदाधिकारी,जो इस योजना के लिए गठित जिला स्तरीय संचालन समिति के सदस्य सचिव हैं से परामर्श एवं समन्वय के आधार पर जन उपयोगी योजनाओं के चयन की प्रक्रिया पूरी करें।योजना चयन में जरूरतमंदों और गरीबों का जरूर ख्याल रखा जाए।विदित है कि राज्य के शहरी क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के एकीकृत विकास हेतु नई योजना मुख्यमंत्री समग्र शहरी योजना आई है।इसके अंतर्गत जल निकासी सहित चौड़ी,सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार तथा पार्कों,घाटों,जलाशयों का विकास किया जाएगा।योजनाओं के चयन एवं इसकी प्राथमिकता सूची निर्धारण के लिए जिला के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संचालन समिति गठित है।इसके सदस्य सचिव जिला पदाधिकारी को बनाया गया है।पुलिस अधीक्षक, संबंधित शहरी क्षेत्र के स्थानीय विधायक और जिला के सभी विधान पार्षद तथा जिला में अवस्थित सभी नगर निकाय के नगर कार्यपालक पदाधिकारी,बुडको के कार्यपालक अभियंता को संचालन समिति का सदस्य बनाया गया है।एक करोड़ रुपए तक की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति देने की शक्ति जिला पदाधिकारी को प्रदान की गई है।बैठक में सिविल सर्जन,जिला पंचायती राज पदाधिकारी,जिला जन संपर्क पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी एवं अभियंता मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
121

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap