Tranding
Wed, 03 Jun 2026 08:18 PM

जिले में फुटबॉल लीग मैच दो मैदान पर खेले जाएंगे।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

जिला फुटबाल संघ के कार्यकारिणी की एक बैठक खुदाबख्श चौक स्थित फुटबॉल कार्यालय में की गई, जिसकी अध्यक्षता,जिला अध्यक्ष,धीरेंद्र कुमार सिह ने की,उन्होंने संवाददाता को बताया कि विभिन्न जोन के टीमों का मैच अलग-अलग जगह पर जिला मेंस फुटबॉल खेला जाएगा,उसमें बगहा जोन की टीम का मैच 23 फरवरी से रामनगर में,अर्जुन विक्रम शाह स्टेडियम में शुरू होगा,जबकि बेतिया जोन के मुकाबले महाराज स्टेडियम में एक मार्च से लेकर 10 मार्च तक खेले जाएंगे। जिला प्रवक्ता कोतैबा कैंसर ने संवाददाता को बताया कि महिला नॉकआउट के सभी मैच नरकटियागंज के शुगर मिल हाई स्कूल में खेले जाएंगे। मौके पर उपाध्यक्ष, जवाहर प्रसाद,सचिव डॉक्टर इंतसरुल हक,कार्यालय सचिव इकबाल सबा,सहायक सचिव, वकारुल इस्लाम,संयुक्त सचिव नजीर हुसैन, सुनील गुप्ता, सुनील कुमार वर्मा, जलील अहमद,एंथोनी महेंद्र कुमार आसिफ इकबाल,तरुण गुप्ता उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap