Tranding
Wed, 03 Jun 2026 09:21 PM

शिक्षक दिवस के अवसर पर अलफलाह स्कूल में कई कार्यक्रम हुए आयोजित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत,नयाटोला मोहल्ला वार्ड नंबर 12 स्थित अलफलाह स्कूल में शिक्षक दिवस केअवसर पर एक भव्य कार्यक्रम काआयोजन किया गया,जिसमें शिक्षकों के साथ-साथ छात्र छात्राओं के अभिभावक व स्थानीय मोहल्लेवासी ने बड़ी संख्या में भाग लिया,छात्र छात्रों के मनमोहक कार्यक्रम को देखते हुए उपस्थित सभी लोग कार्यक्रम की सराहना की, साथ ही छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को दिखाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शिक्षक दिवस से पूरे भारतवर्ष में, द्वितीय राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म दिवस के अवसर पर मनाई जाती है। आप एक लंबे समय तक शिक्षण कार्य से संलग्न रहे,साथी ही अपनी कार्यशैली,कार्य कुशलता, कार्य क्षमता,औरअपने बहुमूल्य अनुभव,लग्न से पूरे देश को प्रेरणा दी,पूरा देश उनके जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मानताआ रहा है,मनाता रहेगा

इस शिक्षक दिवस के अवसर पर इस विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की प्रतिष्ठा और उनके स्थान के बारे में विभिन्न भाषाओं में निबंध, नज्म, तराना,डायलॉग पेश किया। कार्यक्रम का आरंभ कुरानमजीद की तिलावत,तर्जुमा से हुआ। इस अवसर पर छात्र,अब्दुल समद छात्र,छात्रा जैनब खातून, हुमैरा खातूनऔर इसकी सहभागिताओंओं ने अंग्रेजी भाषा में शिक्षकों की शान में नजम पेश किया। छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर उर्दू,अरबी,,हिंदी,अंग्रेजी भाषा में कार्यक्रम पेश किया, फैसलअब्दुल्ला नेअरबी भाषा में भाषण दिया। इस अवसर पर,विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं,छात्र-छात्राएं, उनकेअभिभावक, मोहल्लेवासी भारी संख्या में उपस्थित थे, इसके साथ ही छात्र,छात्राओं ने विद्यालय के सभी शिक्षकों कोअंग वस्त्र एवं फूल माला देकर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के समय विद्यालय में खुशी का माहौल देखा गया।

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap