Tranding
Fri, 29 May 2026 01:18 AM

इमामगंज विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में शोषित समाज दल भी खड़ा करेगा उम्मीदवार।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया।जीतनराम मांझी के सांसद चुने जाने पर के बाद रिक्त हुए इमामगंज विधानसभा सीट पर शोषित समाज दल अपना उम्मीदवार खड़ा करेगा।उक्त निर्णय बीते शनिवार को इमामगंज प्रखंड के मैगरा गांव में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया है दल के मंडल कोषाध्यक्ष अशोक प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया। इनमें बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद का आगामी पांच सितंबर को शहादत दिवस मनाने का भी निर्णय लिया गया है वहीं क्षेत्र के इमामगंज, डुमरिया,बांके बाजार में भी अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया।बैठक में इमामगंज विधानसभा के रिक्त हो जाने के बाद शोषित समाज दल अपना आधार क्षेत्र होने के नाते चुनाव लड़ने का मंशा बना रखा है।इस अवसर पर मौजूद दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज बल्लभ सिंह ने बताया कि इमामगंज विधानसभा में शोषितों, वंचितों का आधार रहा है।यहां से उनके नाम पर लोग सत्तासीन होते रहे हैं,लेकिन आम जन समुदाय की समस्याओं के प्रति उदासीन रवैया रहा है ।शोषित समाज दल की मान्यता है कि सिद्धांत और कार्यक्रम विहीन होने के कारण सभी दल आम जनता की समस्याओं को दूर करने में असमर्थ रहे हैं।देश में शोषित समाज दल ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास देश के विकास के लिए ठोस नीति, कार्यक्रम और सिद्धांत है।बैठक में मौजूद अन्य लोगों में प्रदेश महामंत्री रामविलास प्रसाद, संयुक्त मंत्री मुकेश अर्जक, अशोक कुमार, अलख निरंजन ,रामेश्वर प्रसाद, विजय कुमार उपेंद्र प्रसाद के अलावे अन्य लोग शामिल थे।

Karunakar Ram Tripathi
83

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap