Tranding
Tue, 14 Apr 2026 01:09 AM
धार्मिक / Aug 29, 2024

हजरत मुहम्मद सल्ललाहु अलैहि व सल्लम की जीवनी पर होंगे अनेक कार्यक्रम।

-सीरतुन्नबी : परचम कुशाई समारोह से होगा आगाज

   ईद मिलादुन्नबी: झंडा कुशाई से होगा कार्यक्रमों का शुभारंभ

    -शहर में आज से शुरू होंगे विभिन्न कार्यक्रम

वसीम अकरम कुरैशी

   जयपुर, राजस्थान।

सुन्नी दावते इस्लामी जयपुर की ओर से ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर स्वागत समारोह की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। राजधानी में विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस कड़ी में 30 अगस्त को दोपहर 2:15 बजे परचम (झंडा) कुशाई समारोह होगा। इसके जरिए माहे ईद मिलादुन्नबी का इस्तकबाल होगा। फिर शहर में जगह-जगह आखरी पैगम्बर हजरत मुहम्मद सल्ललाहु अलैहि व सल्लम की सीरत-ए-पाक (जीवनी) और उनके दुनिया में आने के उद्देश्य पर तकारीर के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

  सुन्नी दावते इस्लामी जयपुर एवं वाहिद मेमोरियल सोसायटी की ओर से मोहल्ला पहाड़गंज हिरा इंग्लिश सीनियर सैकंडरी स्कूल के बाहर आले रसूल अल्हाज मौलाना सैय्यद मुहम्मद कादरी साहब की निगरानी में मुफ्ती-ए-शहर जयपुर हजरत मुफ्ती अब्दुस्सत्तार साहब और अजमेर से आए अतिथि अल्हाज हजरत सैय्यद वाहीद हुसैन मियां चिश्ती, हाजी हसीन अहमद द्वारा परचम लहराया जाएगा। जिसमें हजरत मौलाना इरफान बरकाती, मुफ्ती इरफान रजा मर्कजी, कारी मुहम्मद शकील अशरफी एवं विभिन्न क्षेत्रों के उलेमा व हाजी हामिद बैग, हाजी नायाब, नसीरुद्दीन शेख, औवैस खान, जुनैद रफत खान, तैमूर रफत खान, मोहम्मद हम्माद खान आदि शामिल होंगे।

मनाया जाएगा उर्स-ए-आला हजरत।

 30 अगस्त को रात 9 बजे पहाड़गंज में उर्स-ए-आला हजरत इमाम अहमद रजा खान कादरी बरकाती मुहाद्दिसे बरैलवी का कार्यक्रम मौलाना सैय्यद मुहम्मद कादरी साहब की निगरानी में आयोजित होगा। जिसमें हाफिज मौलाना असलम रजा अशरफी साहब (गुजरात) मुहम्मद सलमान रजा साहब (महाराष्ट्र) अतिथि होंगे। वहीं विभिन्न इस्लामी विद्वान पैगम्बर हजरत मुहम्मद सल्ललाहु अलैहि व सल्लम की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
123

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap