Tranding
Mon, 13 Apr 2026 04:15 PM
अपराध / Jan 03, 2026

3 दिन से लापता एक बुजुर्ग का शव गन्ने के खेत से मिला।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

तीन दिनों से लापता एक बुजुर्ग का शव गन्ने के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थिति,पटखौलिया गांव की बताई गई है।शव की स्थिति को देखते हुए परिजनों ने हत्या कीआशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल बेतिया भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई।

थानाअध्यक्ष, अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान,बखरियां पंचायत वार्ड संख्या 6, निवासी,जोखन दास,उम्र 65 वर्ष के रूप में की गई है। परिजनों केअनुसार,जोखन दास घर से निकले थे,लेकिन देर तक वापस नहीं लौटे।

परिजन खोजने के लिए आसपास के गांव,सगे संबंधियों,इष्टमित्रों के यहां खोजते रहे, मगर कहीं भी

पता नहीं चल सका।

दोपहर के समय गांव के कुछ महिलाएं मवेशियों के लिए घास काटने गन्ने के खेत में क्यों गई थी,इस दौरान उन्हें खेत में शव पड़ा हुआ दिखाई दिया।महिलाओं ने उसकी सूचना गांव में दी।मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को पहचान जोखन दास के रूप में की,इसकी सूचना पुलिस को दी।परिजनों ने शव की पहचान,जोखन दास के रूप में की,पुलिस को घटना की जानकारी दी।परिजनों ने आशंका जताई है कि इनकी हत्या की गई है,उनके गले में गमछा लिपटा हुआ था,मुंह से खून निकला हुआ पाया गया, जिससे हत्या कीआशंका गहरी हो गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
34

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap