Tranding
Tue, 14 Apr 2026 10:54 AM

हर्ष फायरिंग के दौरान खुद को ही पेट व हाथ में लगी गोली।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

एक शादी समारोह में एक हर्ष फायरिंग कर रहे युवक ने अपने ही हाथ,पेट में गोली मार ली,घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि लौंरिया थाना क्षेत्र की गनौली डुमरा पंचायत के परोराहा गांव की है,पुलिस मामले के जांच में जुट गई है। थानाअध्यक्ष,संतोष कुमार शर्मा ने संवाददाता को बताया कि घायल की पहचान परोराहा गांव निवासी,राजेंद्र यादव के 22 वर्षीय पुत्र,गोलू यादव के रूप में की गई है। उन्होंने आगे बताया की बारात जोगापट्टी प्रखंड के नवलपुर थाना क्षेत्र के कोवालापुर से परोराहा गांव निवासी, राजेंद्र यादव के घर आई थी,राजेंद्र यादव की दूसरी बेटी की शादी थी, बाराती पूजा में जा रहे थे, आर्केस्ट्रा पर गाना बज रहा था,इसी दौरान गोलू ने कमर में रखे लोडेड कट्टा को फायरिंग करने के लिए निकाला,तभी ट्रिगर दब जाने से उसकी पेट और दोनों हाथ में गोली लगी है। गोली लगने से उसकीआंत बाहर आ गया,इसके इलाज करने के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच में भी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दैनीय स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया। स्थिति को देखते हुए सभी बाराती भाग खड़े हुए, और बहुत जल्दी में ही दुल्हन की शादी कर दी गई,साथ हि दूल्हा अपने दुल्हन को लेकर घर चला गया। संवाददाता को पता चल रहा है कि गोलू पंजाब में रखकर मजदूरी का काम करता था,उसके पिता भी लुधियाना में रहकर मजदूरी का काम करते थे,इस घटना को सुनकर वह घर के लिए रवाना हो गए हैं।परिवारजनों ने बताया कि गोलू का ऑपरेशन किया जा रहा है, स्थिति ठीक नहीं है,कभी भी कुछ हो सकता है,गोलू को एक बेटा भी है,यह घटना रात्रि 11:00 बजे की बताई गई है।

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap