Tranding
Sat, 28 Feb 2026 08:02 AM

साले की सगाई में गए बहनोई की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, प्राथमिकी हुई दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक बहनेई को अपने साले के सगाई में शामिल होना महंगा पड़ गया,इतना ही नहीं,सड़क दुर्घटना में मौत भी हो गई। घटना के बारे में संवाददाता का पता चला है कि जिले की लौरिया थाना क्षेत्र के नरकटियागंज लोरिया मुख्य मार्ग स्थित मटियारिया चौक के पास हुई है,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल भेज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक की पहचान,पूर्वी चंपारण जिला के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के ओझाटोला गांव निवासी,ठाकुर प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र,रवि रंजन कुमार के रूप में की गई है,मामले में परिजनों के आवेदन पर प्रार्थमीकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।जीएमसीएच में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद लोरिया निवासी, मृतक के साला नीरज कुमार ने संवाददाता को बताया कि रवि रंजन उसके सगाई में शामिल होने परिवार के साथआया हुआ था। नीरज नेआगे बताया कि वह अपनी बहन मनी देवी को बुलाने के लिए बाइक से नरकटीयागंज के रोआरी गांव जा रहा था,इसी दौरान मटियारिया चौक के पास वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई,इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है,पूरे ग्रामीण क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया है। मृतक के पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है,पल-पल में बेहोश हो जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
106

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap