Tranding
Wed, 29 Apr 2026 05:45 PM

31अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा मध्यदेशीय वैश्य समाज के कुलगुरु संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी का प्रगतोत्सव।

रिपोर्ट आदित्य कुमार पाण्डेय 

मऊ। नगर के सहादतपुरा ब्रह्मस्थान स्थित मध्यदेशीय अतिथि भवन में आयोजित बैठक में लिया गया उक्त निर्णय। 

  31अगस्त को प्रातः काल, श्री हनुमत कृपा समिति द्वारा किया जाएगा श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ। इस साल भी संत गणिनाथ प्रतियोगी परीक्षा की जाएगी आयोजित। प्रतियोगी परीक्षा में नगर के साथ साथ पूरे जनपद के स्वजातीय बच्चे भाग ले सकेंगे। मध्यदेशीय वैश्य समाज के कुलगुरु संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी का प्रकटोत्सव धूम धाम से मनाया जाएगा।सभा की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष *संजय मद्धेशिया* ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार संत गणिनाथ जी का जन्म श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पश्चात आने वाले शनिवार 31अगस्त को मनाया जाएगा ।इस क्रम में वैश्य सभा के संरक्षक डॉक्टर रामगोपाल गुप्त ने कहा कि आगामी 31अगस्त को प्रातः काल श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा श्री सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ वैदिक रीति से यज्ञ हवन होगा तथा 1 सितंबर को राजस्थान भवन से विशाल शोभा यात्रा सज धज कर निकलेगी जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुए अतिथि भवन पर जाकर समारोह के रूप में परिवर्तित हो जाएगी ।इस अवसर पर संगठन के प्रमुख *अभिषेक मद्धेशिया* ने बताया कि जनपद के प्रतिभाओं को उकेरने के लिए गत वर्ष की तरह इस बार भी संत गणीनाथ प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें नगर के साथ साथ पूरे जनपद के स्वजातीय बच्चे भाग लेगे।इस अवसर पर समाज के प्रमुख *पारस नाथ गुप्त अनूप मद्धेशिया राकेश मद्धेशिया वेद प्रकाश आर्य नवनीत गुप्ता संजय गुप्त हेमराज मद्धेशिया* आदि दर्जनों लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया।बैठक के पूर्व सभी आगंतुकों ने *कुलगुरु संत गणिनाथ बाबा पलटू दास तथा बाबा सरजू दास* के चित्र पर पुष्पार्चन किया।बैठक में मुख्य रूप से *विजय कुमार शत्रुघन गुप्ता विनोद गुप्ता संजीव गुप्ता रोशन मद्धेशिया राजेश होटल राजकुमार गुप्ता गुड्डू गुप्ता रवि मद्धेशिया ओम प्रकाश गुप्त अखिलेश मद्धेशिया दीपक गुप्ता* समेत अनेकों लोग मौजूद रहे ।

Karunakar Ram Tripathi
47

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap