Tranding
Sat, 11 Apr 2026 09:04 PM

थाना चौक पुलिस ने, मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बालिकाओं और महिलाओं को किया जागरूक

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

थाना चौक पुलिस द्वारा, मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर में बालिकाओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं व साइबर से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना था।

बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नं0 181, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी-वन स्टॉप सेंटर, पॉस्को एक्ट एवं मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

बच्चों को गुड टच के बारे में बताया गया। साथ ही, कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई व पंपलेट वितरित किया गया। तथा अन्य हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 181, 112, 1930 आदि हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जागरूक किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
68

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap