Tranding
Tue, 14 Apr 2026 03:01 AM

प्रखंड प्रमुख कविता देवी ने की प्रखंड कार्यालय का शुभांरभ।

मिलजुल कर करेंगे क्षेत्र का विकास: उपप्रमुख सोनाबली

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख के कार्यालय का शुभारंभ नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख कविता देवी ने फीता काटकर किया। इस दौरान वहां मौजूद प्रखंड उपप्रमुख सोनावली यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आने वाले अपने ढाई साल के कार्यकाल में सभी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों  से मिलजुल कर क्षेत्र का विकास का काम करेंगे। कार्यालय उद्घाटन के बाद समाजसेवी व अवकाशप्राप्त शिक्षक शिवनाथ पासवान के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य अरविंद यादव ने कहा कि लोकतंत्र की देन है कि समाज के सबसे अंतिम पायदान से चलकर आई कविता देवी प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर विराजमान हुई हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने की भी बात कही समारोह को संबोधित करने वाले अन्य लोगों में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार आशीष, राजद के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद यादव उर्फ केडी यादव,विधायक प्रतिनिधि रामविलास शर्मा, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि जगदीश यादव ,शिक्षक नेता सुदेश पासवान ,मुखियापति विनोद मांझी, जदयू के जिला उपाध्यक्ष व मुखिया विजय प्रसाद सिंहा समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे गौरतलब है कि बीते 20 जुलाई 2024 को पूर्व प्रमुख रहे देवरानी देवी के खिलाफ तमाम पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें पदच्यूत कर दिया गया तथा नए प्रखंड प्रमुख के रूप में भलुआचट्टी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रहे कविता देवी को प्रखंड प्रमुख चुना गया। विदित यह भी हो कि पदच्यूत प्रखंड प्रमुख पूर्व सांसद विजय कुमार मांझी की पत्नी हैं, जिन्हें इस तरह के पराजय का सामना करना पड़ा है। इस मौके पर उनकी गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय बना रहा।

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap