Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:11 PM

भीमपुरा थानांतर्गत घघिला निवासी विनोद शर्मा को मारपीट कर रेलवे ट्रैक पर फेंका।

जाको राखे साइयां मार सके ना कोय" कहावत हुई चरितार्थ  

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बेल्थरा रोड, बलिया।

भीमपुरा थानांतर्गत इस्माइलपुर घघिला निवासी विनोद शर्मा (33 वर्ष) पुत्र स्व० बालचंद शर्मा को पंजे से बुरी तरह मारपीट कर उधरन के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का एक पैर टूट गया है और कई जगह उसे गंभीर चोटें भी आई हैं ।

गंभीर रूप से घायल विनोद शर्मा किसी ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बचा, घटना की सूचना के बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बलिया रेफर कर दिया। इस समय विनोद शर्मा का इलाज जिला चिकित्सालय बलिया में चल रहा है। घटना की लिखित नामजद तहरीर आज भीमपुरा थाने में दे दी गई है। 

भीमपुरा थाने में दी गई तहरीर और घायल विनोद शर्मा के बयान के अनुसार सोमवार की प्रातः विनोद शर्मा को मोहम्मदपुर मठिया निवासी शैलेश कुमार पुत्र ताराचंद और गोलू कुमार पुत्र पप्पू कुमार पंजे से मारते पीटते हुए उधरन रेलवे फाटक से 200 मीटर उत्तर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और उसे इस तरह लिटा दिया कि कोई ट्रेन आए तो कट जाए लेकिन "जाको राखे साइयां मार सके ना कोय", उसकी चेतना जागृत हुई और वह स्वयं को रेलवे ट्रैक से किनारे कर लिया। सुबह कुछ ग्रामीण उधर गए तो उनसे विनोद शर्मा ने स्वयं घटना के बारे में जानकारी दी। घटना की सूचना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए सीयर सीएचसी ले गए।

Karunakar Ram Tripathi
132

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap