Tranding
Wed, 29 Apr 2026 03:52 PM

हरपुर तिवारी की सेक्रेटरी परिवार रजिस्टर की नक़ल एवं मृत्यु प्रमाण पत्र देने में असमर्थता दिखा रही।

29 जून को सहायक विकास अधिकारी (पं) के द्वारा प्रार्थना पत्र पर ग्राम सचिव को नकल के लिए आदेश दे दिया गया लेकिन अभी तक ग्राम सचिव कह रही हैं कि उन्होंने चार्ज तत्काल लिया हैं, उनका आईडी पासवर्ड अभी नही मिला हैं।

परतावल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महाराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल ब्लाक अंतर्गत हरपुर ग्राम सभा के ग्राम विकास अधिकारी पवन मद्धेशिया का ट्रांसफर हो जाने के बाद प्रियंका पटेल को चार्ज मिला। चार्ज मिलते ही वो छुट्टी पर चली गई और फोन भी नही उठा रही थी।

कई दिनों बाद जब फोन से बात हुआ तो उन्होंने बताया कि वो अभी छुट्टी पर हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरपुर तिवारी ग्राम सभा के कुछ लोग परिवार रजिस्टर की नकल एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित कागज़ात के लिए ब्लॉक के चक्कर लगा रहे हैं। ब्लॉक की खण्ड विकास अधिकारी के अनुसार हरपुर तिवारी ग्राम सभा में सिकरेटरी का चार्ज प्रियंका पटेल को मिला है, परंतु दूरभाष द्वारा बात करने से वह बता रही हैं कि वो छुट्टी पर थी अब आई हैं और चार्ज ली है, लेकिन उनका आईडी पासवर्ड नही मिला हैं।

हरपुर तिवारी के एक व्यक्ति की मृत्यु परिवार रजिस्टर में दर्ज कर परिवार रजिस्टर की नकल एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 29 जून 2024 को प्रार्थना पत्र सहायक विकास अधिकारी (पं) को दिया गया और उन्होंने ग्राम सचिव को नकल व मृत्यु प्रमाण पत्र देने के लिये आदेश कर दिया लेकिन आज एक महीने हो गये अभी तक नकल व मृत्यु प्रमाण पत्र प्रार्थी को नही मिल पाया।

प्रियंका पटेल ने बताया कि वो छुट्टी पर थी अब चार्ज ले ली है लेकिन उनका आईडी पासवर्ड नही मिला हैं।

कब मिलेगा आईडी पासवर्ड पता नही। लोग सब काम काज छोड़कर ब्लॉक का चक्कर काटने को मजबूर हैं। अभी एक पत्रकार से वार्ता में सिकरेटरी प्रियंका पटेल ने कहा कि 21 दिन से अधिक हो गया है अब मृत्यु प्रमाण पत्र नही बन पायेगा जबकि बनाने वाली सिकरेटरी साहिबा ही महीनों से छुट्टी पर थी।

और अब आई भी तो आईडी पासवर्ड का बहाना मिल गया।


Karunakar Ram Tripathi
53

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap