Tranding
Wed, 10 Jun 2026 05:49 AM

मुख्यमंत्री ने विधान भवन स्थित नव निर्मित समिति कक्ष का किया उद्घाटन।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया। विधानमंडल के मानसून सत्र प्रारंभ होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे को बधाई दी। सीएम योगी ने पुष्प गुच्छ देकर नव नियुक्त नेता प्रतिपक्ष व पूर्व विधायक विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। सीएम ने विश्वास जताया कि मानसून सत्र के सकुशल संचालन में विपक्ष भी बहुमूल्य योगदान देगा। वही मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र प्रारंभ होने के पूर्व विधान भवन स्थित नव निर्मित समिति कक्ष का भी उद्घाटन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में माननीय अध्यक्ष सतीश महाना के दो वर्ष स्मारिका क का भी विमोचन किया। इन कार्यक्रमों के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, मयंकेश्वर शरण सिंह, कांग्रेस विधायक अनुराधा मिश्रा, मोना, सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह, संग्राम सिंह यादव, जयकुमार सिंह जैकी, आकाश सक्सेना, प्रेम सागर पटेल,आदि मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap