Tranding
Wed, 15 Apr 2026 08:03 PM

पेड़ से लटका हुआ मिला युवक का शव, फैली सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

एक युवक का शव पेड़ से लटकता देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई है,पूरे ग्रामीण क्षेत्र में गम का माहौल है, घटनास्थल पर अपार भीड़ लगी हुई है।घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि मझौलिया थाना क्षेत्र के ओझा मठिया गांव वार्ड नंबर 13 में पेड़ पर लटका मिला एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृत युवक की पहचान,मठिया गांव के मनकेश्वर शाह का 18 वर्षीय पुत्र,सिकंदर कुमार के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची मझौलिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, युवक की मौत कैसे हुई फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है,यह घटना हत्या का है या आत्महत्या का? इस संदर्भ में थानाअध्यक्ष, अखिलेश कुमार मिश्रा ने संवाददाता को बताया कि प्रथम दृष्टिया में हत्या का मामला लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह खुलासा हो जाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या? इधर गांव में जितनी मुंह उतनी बात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया जीएमसीएच भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है,ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि इसके मित्र जो प्रतिदिन से मिलनेआते थे, रात में खाना खाने के बाद सोते समय उन्हीं लोगों ने ही इसे घर से बुलाकर,सरेह में ले जाकर मुंह में कपड़ा ठूंस कर इसकी हत्या कर,जामुन के पेड़ से शव को लटकाकर आत्महत्या का रूप देकर साक्ष्य को छुपाया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
94

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap