Tranding
Sat, 30 May 2026 12:12 PM

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में एसओजी/स्वाट टीम के साथ निचलौल पुलिस ने दो अंतरराष्ट्रीय बाइक चोरों को किया गिरफ्तार।

करुणाकर राम त्रिपाठी

निचलौल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के निचलौल पुलिस और स्वाट टीम ने भारत नेपाल सीमा से सटे झुलनीपुर बॉर्डर से चोरी की सात मोटरसाइकिल के साथ दो अंतरराष्ट्रीय मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया जबकि दो चोर पुलिस को चमका देकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक निचलौल कस्बे के सब्जी मंडी से एक बाइक चोरी हो गई थी, जब पुलिस द्वारा इसकी जांच शुरू की गई तो सीसीटीवी से एक संदिग्ध का पता चला जिसके बाद पुलिस स्वाट और सर्विलांस टीम के द्वारा ये जानकारी हुई कि झुलनीपुर एसएसबी कैंप से सटे गन्ने के खेत में कुछ संदिग्ध मौजूद है और चोरी की बाइक छुपाए हुए हैं जिसको नेपाल भेजने के फिराक में है। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दो लोगो को गिरफ्तार किया जबकि दो मौका देख फरार हो गए। पकड़े गये चोरों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। दो आरोपियों ने पुलिस के पूछताछ में अपना नाम जितेंद्र चौहान पुत्र गोबरी निवासी देवराजपुर थाना हाटा तथा दुर्गेश यादव पुत्र मोहन यादव निवासी सुगही थाना रविंद्र नगर धुस जिला कुशीनगर बताया है। दोनों आरोपियों के पूछताछ के आधार पर ही गिरोह में शामिल आरोपी जितेंद्र सहानी निवासी चैनपुर थाना कोठीभार तथा बलिराम गुप्ता पुत्र ईश्वर निवासी साहबगंज रामपुर बगहा थाना कप्तानगंज के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। सीओ अनुज सिंह ने बताया कि यह शातिर चोर महाराजगंज तथा आसपास जिलों से गाड़ी चोरी कर नेपाल भेजा करते थे पुलिस के द्वारा पकड़े के चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा जा रहा है। जल्द ही दोनो फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap