Tranding
Sun, 08 Nov 2026 06:40 AM

महाराजा स्टेडियम के नव निर्माण हेतु खेल संगठन व प्रबुद्धजनों के शिष्टमंडल मिला महापौर से मिल ज्ञापन सौंपा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने सिस्टर मंडल से कहा कि नगर में वर्षों से बदहाल और जर्जर महाराजा स्टेडियम का नव निर्माण कराया जायेगा,इसका विस्तृत डीपीआर शीघ्र ही नगर विकास एवम आवास विभाग को भेजा जाएगा,इसको लेकर नगर निगम बोर्ड कीआगामी बैठक में एक विशेष प्रस्ताव विचार,चर्चा के बाद पारित करते हुएअंतिम स्वीकृति के लिए प्रस्ताव विभाग को भेजा जाएगा। इस संबंध मे जिला स्तर के अनेक खेल संघ, संगठन के पदाधिकारीगण के साथ पूर्व क्रिकेटर,धावक, फुटबॉलर,खिलाड़ी,खेल प्रेमी प्रबुद्धजनों के एक शिष्टमंडल महापौर के कार्यालय कक्ष में मुलाकात के साथ संबंधित समस्याओं,खेल जनित विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए महापौर को संयुक्त तौर पर ज्ञापन सौंपा।इस शिष्ट मंडल को महापौर ने यह बताया कि जिला मुख्यालय में ढाई ढाई करोड़ की लागत वाले तीन चिल्ड्रेन पार्क के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है,जिसमें से एक योजना बड़ा रमना मैदान के दक्षिण पश्चिम छोर के भूखड पर बनाना स्वीकृत हुआ है,जिसकी निविदा विभाग स्तर से शीघ्र ही जारी होने वाली है।महापौर से मिले शिष्टमंडल में जिला फुटबाल संघ के सचिव डॉ. आई हक,बुद्धिजीवी डॉ.गोरख प्रसाद मस्ताना,एकबाल सब्बा, नरेंद्र सिंह क्रिकेट संघ के अभिनाश कुमार,मुहम्मद शहाबुद्दीन,अभिजीत बनर्जी, मुहम्मद फिरोज आदि शामिल रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
101

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap