Tranding
Sun, 08 Nov 2026 07:32 PM

अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छापामारी, मचा अफरा तफरी।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बिल्थरारोड,बलिया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को बिल्थरारोड नगर के मिश्रौली मार्ग में औचक छापे मारी कर श्री साईं क्लिनिक में चल रहे अवैध रूप से एनआईसीयू को सील कर दिया। वहां संचालक तथा डाक्टर भी गायब मिले, थे लेकिन केवल कर्मचारी मौजूद मिले। एनआईसीयू से संबंधित अधिकांन्त उपकरण जांच टीम के आने के पहले ही हटा दिए गए थे। वहीं पुलिस बल के साथ इस छापेमारी में नगर में अवैध रूप से चल क्लिनिक व अस्पतालों में हड़कंप मच गया। उपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ पद्मावती ने बताया कि राम अवतार राजभर ग्राम मुबारकपुर की लिखित शिकायत के आधार पर यह छा पे मारी की गई, जांच के दौरान अवैध रूप से चल रहे एनआईसीयू को अनाधिकृत पाकर उसे सील कर दिया गया है। उन्होंने पूछे जाने पर बताया कि इसके बाबत कोई अधिकृत कागजात नहीं दिखाया गया इसके बारे में नोटिस जारी होगीऔर जांच टीम इसके बाबत विचार कर निर्णय लेगी। इसके अलावा सीएचसी सीयर के परिसर में ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह की ओर से नवनिर्मित पिंक शौचालय एवं प्रेरणा कैंटीन के शुभारंभ किए जाने की तैयारीयों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख से संपर्क कर अति शीघ्र संचालित किया जाएगा।

  इस टीम में जिला प्रशासनिक अधिकारी योगेश पांडेय, डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ योगेंद्र प्रसाद, स्टोनो संतोष श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

Karunakar Ram Tripathi
167

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap