Tranding
Wed, 10 Jun 2026 03:28 PM

छावनी से जुड़े सभी आरओबी सितंबर महीने में चालू हो जाएंगे-जीएम

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने संवाददाता को बताया कि छावनी रेलवे ओवरब्रिज से जुड़े मैनाटांध, चनपटिया रोड का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा,यह आगामी सितंबर के अंतिम सप्ताह से बनकर तैयार हो जाएगा। उक्त जानकारी उन्होंने छावनी में बन रहे रेलओवर ब्रिज के निरीक्षण के दौरान बताई,उन्होंने मैनातांध और चनपटिया रोड में चल चल रहे आरोबी निर्माण कार्य को देखा, जानकारी ली।जीएम ने मौके पर उपस्थित तमाम रेल अधिकारियों को हर हाल में निर्धारित तिथि तक निर्माण कार्य को पूरा करने का सख्त निर्देशी दिया। इस दौरान मुख्य अभियंता निर्माण,डीएस श्रीवास्तव ने चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

Karunakar Ram Tripathi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap