Tranding
Mon, 27 Apr 2026 02:51 AM

नीट परीक्षा मे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार।

अनियमितता के खिलाफ कॉंग्रेस पार्टी का राज्यव्यापी प्रदर्शन।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

नीट परीक्षा पेपर लीक व परिणाम में व्याप्त घोर अनियमितता पर नैशनल टेस्टिंग एजेंसी एवं केंद्र सरकार की चुप्पी के खिलाफ पटना के इन्कम टैक्स गोलम्बर पर आगामी 21 जून को 11:30 दिन मे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विशाल राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा,जिसमें जिले से सैकड़ों की संख्या में कॉंग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, समर्थक शामिल होंगे।

इस आशय की जानकारी देते हुए बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने कहा कि डॉक्टर के पढ़ाई हेतु चयन में घोर भ्रष्टाचार का उजागर होने के बाद भी केंद्र सरकार एवं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की चुप्पी समझ से परे है।नीट परीक्षा 2024 के पेपर लीक की घटना उजागर होने के बाद बिहार, गुजरात, हरियाणा आदि राज्यों में कई गिरफ्तारी होने के बाद भी नैशनल टेस्टिंग एजेंसी अपने अड़ियल रुख अपनाते हुए लोकसभा चुनाव परिणाम के दिन बड़े ही साजिश पूर्वक रिजल्ट आउट किया,जिसमें 67 छात्र टॉप किये जिनका नंबर 720 आया है, जो बेहद चौकाने वाला,अजूबा व ऐतिहासिक परिणाम है। और तो और हरियाणा के एक परीक्षा केंद्र से 7 छात्र को 720 आए, तो दूसरी ओर परीक्षा मे एक प्रश्न 4 अंक के होने के बाद भी 718, एवं 719 नम्बर भी 1523 छात्रों को आया है, जिसे ग्रेस देने की बातें नैशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कहा गया, जिससे तुरंत गलत मानने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनकी दोबारा परीक्षा आयोजित कराने का आदेश दिया है।प्रो मिट्ठू ने कहा कि गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ गगन मिश्रा, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, सेवा दल के टिंकू गिरी, एन एसयूआई के नवनीत कुमार, आदि के नेतृत्व में सैकड़ों लोग कल सुबह पटना के लिए रवाना होंगे।

प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने कहा कि देश के 24 लाख परीक्षार्थियों एवं परिजनों को न्याय दिलाने हेतु 21 जून को ज्यादा से ज्यादा संख्या मे कॉंग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित विशाल राज्यव्यापी प्रदर्शन में शामिल हो ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
40

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap