Tranding
Fri, 27 Feb 2026 11:05 AM

सत्याग्रही कर रहे पुकार कब होगा भ्रष्टाचार का संहार..

- भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रचलित सत्याग्रह संकल्प का 1061 वां दिन

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के खंडीय कार्यालयों में कैग रिपोर्ट आधारित भ्रष्टाचार के विरुद्ध तीसरी आंख मानव अधिकार संगठन द्वारा 13 जुलाई 2021 से मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर प्रचलित सत्याग्रह संकल्प पर बैठे सत्याग्रहियों से हमारे संवाददाता के तीसरे चरण के स्थलीय सत्यापन में पाया गया कि इस भीषण गर्मी और हीट वेव के दौरान सत्याग्रही भ्रष्टाचार के विरुद्ध सत्याग्रह स्थल सत्याग्रह पर डटे हुए हैं, उनका कहना है कि व्यवस्था में बैठे व्यवस्था के पोषक यदि भ्रष्टाचार का समूल सफाया करने में अक्षम व नाकाम हैं तो भ्रष्टाचार को वैधानिक स्वरूप दे दें अन्यथा सत्याग्रही भ्रष्टाचार के समूल सफाए तक सत्याग्रह करने पर विवस रहेंगे।

सत्याग्रहियों के इस धैर्य और कृत्य संकल्प से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि या तो भ्रष्टाचार का समूल सफाया होगा या आने वाले दिनों में सत्तासीनो को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। संगठन के सत्याग्रहियों ने इससे पूर्व भी वार्ता के दौरान कहा था कि लोकहितों की उपेक्षा

और व्याप्त भ्रष्टाचार पर शासकीय तंत्र की उदासीनता के गंभीर परिणाम होंगे जैसा की उत्तर प्रदेश संसदीय चुनाव के परिणाम में देखने को मिला है।  यह प्रमाणित कर रहा है कि उत्तर प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार व लोकहितो की उपेक्षा के शिकार जन सामान्य ने भ्रष्ट शासकीय तंत्र को सबक सिखाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है जिससे सत्तासीनो को सीख लेने की आवश्यकता है।

उपरोक्त के क्रम में सत्याग्रहियों ने खुले स्वर में सरकार को पुनः आगाह किया है कि सामाजिक कार्यकर्ता व सत्याग्रहियों की उपेक्षा और दमनकारी नीति से परहेज करें और अंग्रेजी दमनकारी नीतियों के अंत से सीख लें,अन्यथा सत्ता से बेदखल होने को तैयार रहें। जिसे जन सामान्य वक्त आने पर व्यवहारिक स्वरूप देगा।

सत्याग्रह स्थल पर बैठे सत्याग्रही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र, रामचंद्र दुबे,पवन कुमार गुप्ता, शमशेर जमा खान,संतोष गुप्ता, साहेब राम साहनी,चंद्र प्रकाश मणि, वीरेंद्र वर्मा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap