Tranding
Sat, 30 May 2026 01:26 PM

नगर थाना प्रशासन ने किशोर सहित तीन को किया गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

शहर के क़ालीबाग थाने की पुलिस ने छापेमारी करके चोरी किए गए सामान के साथ एक किशोर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी नगर के नूनियार टोला, उत्तरवारी पोखरा इलाके में की गई है।एसडीपीओ,विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि नूनियार टोला के विनोद कुमार,उत्तरवारी पोखरा के, चंदन कुमार,उसके सहोदर भाई को गिरफ्तार किया गया है।उनके पास से चोरी की गई 5 लाख 95 हजार नगद, टीवीएस कंपनी की एक नई बाइक, एक आईफोन, एक स्मार्टफोन,चांदी के 6बड़ा 12 पीस छोटा सिक्का,एक बिस्किट सोने का,एकअंगूठी एक एलइडी टीव एक लैपटॉप बरामद किया गया है।बरामद चांदी के सामग्रियों का वजन 100 ग्राम है। एसडीपीओ ने संवाददाता को आगे बताया कि विगत 5 मई को हनुमंत नगर के मनीष कुमार के घर से 5 लाख 40हजार रुपया नगद, लैपटॉप,10 साड़ी,आभूषण की चोरी कर ली गई थी। मनीष कुमारअपने भाई के शादी में शामिल होने पैतृक गांव लौरिया थाना क्षेत्र के मग़ुरान्हा गए हुए थे,इस मामले में तीनों को पकड़ा गया है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि इसके पूर्व उन लोगों ने विगत 1 मार्च को कमलनाथ नगर केओमप्रकाश पंजाबी के घर से सोने के जेवर,कंगन, ₹25हजार नगद,लैपटॉप और टीवी की चोरी की थी,चोरों ने चांदी के सभी आभूषणों को गलवाकर कर चांदी के सिक्के बनवा दिया था।इस मामले में पुलिस पूर्व में ही लैपटॉप,टीवी बरामद कर ली थी,लेकिन चोर पुलिस पकड़ से बाहर थे। गुप्त सूचना पर पुलिस छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।एसडीपीओ ने संवाददाता को बताया कि इस मामले में एकअन्य युवक की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार चोरों ने चोरी की गई घटनाओं मेंअपनी संलिप्त उजागर हुई है,छापेमारी में कालीबाग थाना अध्यक्ष,विवेक कुमार बालेंदु,जमादार, विकास किशोर सिंह,तकनीकी शाखा के पदाधिकारी,अभिराम सिंह तथा थाने के रिजर्व गार्ड शामिल थे।

Karunakar Ram Tripathi
116

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap