Tranding
Sun, 08 Nov 2026 02:47 AM

जहर खाकर युवक ने अपनी जीवन लीला की समाप्त।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

एक 23 वर्षीय युवक ने कीटनाशक दवा खा लिया, युवक की स्थिति नाजुक देखकर परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक,डॉक्टर अरुण कुमार यादव ने युवक का प्राथमिक इलाज आरंभ किया, इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। चिकित्सक ने इसकी सूचना नगर थाना को दी। सूचना मिलते हो थाने की एसआई,मुकेश कुमार सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत युवक की मौत का खुलासा हो पाएगा।युवक नगर के बनकटवा मोहल्ला निवासी,लाल बाबू माली के पुत्र,प्रदीप कुमार माली के रूप में की गई है।मृतक के परिजन अभी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं।कीटनाशक दवा पीने की बात कर रहे हैं। युवक की 4 वर्ष पूर्व शादी हुई थी, करीब ढाई वर्ष की एक पुत्री है।इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष,अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस इस मामले में अग्रसर कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजन से गहन पूछताछ की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार परिजनों ने ले जाकर कर दिया।

Karunakar Ram Tripathi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap