Tranding
Sat, 07 Nov 2026 11:58 PM

संबंध विच्छेद के पूर्व ही विवाहिता द्वारा की जा रही दूसरी शादी की योजना ,पति परेशान।

बीते 3 साल से गया न्यायालय में चल रहा है मामला 

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया ।संबंध विच्छेद के पहले ही एक विवाहिता द्वारा दूसरी शादी किए जाने की योजना बनाये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। इस हरकत से पति परेशान और अचंभित है ।प्राप्त जानकारी में यह भी बताया गया है कि बीते तीन साल से संबंध विच्छेद को लेकर मामला गया न्यायालय में लंबित हैं। मामला जिले के टेकारी थाना क्षेत्र का हैं। वहीं विवाहित अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के पिरही गांव की है ।विदित हो कि जिले के टेकारी थाना क्षेत्र के सदोपुर गांव के रहने वाले पवन कुमार मौर्य की शादी 18 मई2021 को अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के पिरही गांव की रहने वाली सुगंधा कुमारी कुशवाहा के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था ।इसी दौरान चंद बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच मतभेद हुआ और मामला न्यायालय तक पहुंच गया गया। न्यायालय के वाद संख्या 221/ 2021 के तहत पति पवन कुमार मौर्य ने एक परिवाद दायर किया हैं।, जो मामला लंबित है।इधर विवाहित सुगंधा कुमारी कुशवाहा एवं उसकी मां कंचन देवी द्वारा अनर्गल आरोप लगाकर पति पवन कुमार मौर्य को परेशान किया जा रहा है तथा संबंध विच्छेद का दबाव दिया जा रहा हैं। जिससे वह काफी परेशान और अचंभित है ।इधर हाल के दिनों में न्यायालय के फैसला आए बिना विवाहिता के परिजनों द्वारा अन्यत्र विवाह किए जाने की योजना बनाई जा रही है जिसमें सांस कंचन देवी की भूमिका अहम मानी जा रही है। पति पवन कुमार का कहना है कि जब न्यायालय का कोई फैसला नहीं आया है ,तो अन्यत्र विवाह करने का क्या औचित्य है?

Karunakar Ram Tripathi
149

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap