Tranding
Sat, 07 Nov 2026 11:57 PM

युवती ने फंदे से लटक कर आत्महत्या का किया प्रयास, ईलाज जारी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

एक युवती के द्वारा फंदे से लटक कर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया,मगर ग्रामीणों से संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार, जितनी मुंह उतनी बात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि आत्महत्या का प्रयास तो था ही,मगर परिजनों ने इसको गलती से छत से गिरने का कहानी बना दिया है,हालांकि युवती का इलाज स्थानीय सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।इस घटना से युवती की हत्या या आत्महत्या का कारण नहीं पता चल पा रहा है,और न ही वस्तुस्थिति ही सामनेआ पा रही है,अब देखना यह होगा कि पुलिस पुलिस अपनी जांच में किस नतीजे पर पहुंचती है कि युवती की हत्या करने के लिए से ऐसा किया गया है, या उसने सही अर्थों में आत्महत्या करने की कोशिश की है,इसके पीछे कौन सा कारण छुपा हुआ है यह आने वाला समय ही बता पाएगा। घटना जिले के नौतन थाना क्षेत्र के धूम नगर कुर्मी टोला की बताई गई है।

युवती के पिता,छट्ठू साह ने संवाददाता को बताया कि उनकी पुत्री,शिल्पी कुमारी, उम्र 18वर्ष,घर में अकेली थी, क्षत पर जाने के क्रम में पैर फिसल जाने से वह नीचे गिर पड़ी,जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई,गर्दन पर उसका निशान है,ठीक उसी समय उसके पिता घर पहुंच गए,उसे उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाये।पुलिस युवती का बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Karunakar Ram Tripathi
135

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap