Sat, 13 Jun 2026 12:40 PM
धार्मिक / Apr 07, 2024

रमज़ान के अंतिम अशरे में इबादत का सिलसिला तेज।

सैय्यद फरहान अहमद 

गोरखपुर उत्तर प्रदेश।

मुकद्दस रमज़ान का अंतिम अशरा चल रहा है। 26वां रोजा मुकम्मल हो गया। चंद रोज़े और बचे हुए हैं। माह-ए-रमज़ान रुखसत होने वाला है। ईद का त्योहार आने वाला है। ईद के लिए मुस्लिम घरों में तैयारियां तेज हैं। सेवईयों व सूखे मेवों की बिक्री बढ़ गई है। वहीं बाज़ार में ईद की जमकर खरीदारी हो रही है। रोजेदारों के हौसले के आगे सूरज शिकस्त खा चुका है। इबादत का सिलसिला तेज है। तरावीह की नमाज़ पढ़ी जारी है। तिलावत-ए-कुरआन जारी है। एतिकाफ में बंदे खूब इबादत कर रहे हैं। शब-ए-कद्र में पूरी रात जागकर इबादत हो रही है। शबे कद्र की चौथी (27वीं) ताक रात में लोगों ने खूब इबादत की और रो-रो कर दुआएं मांगीं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
132

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap