Tranding
Fri, 27 Feb 2026 06:56 AM

चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मी होगें दंडित : जिला पदाधिकरी

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता 

हाजीपुर(वैशाली)

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के लिए गठित सभी 22 कोषांगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से प्रतिदिन प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में कार्य का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें।वे आज समाहरणालय में निर्वाचन कोषांग की समीक्षा कर रहे थे।उन्होंने निदेश दिया कि चुनाव सम्पन्न होने तक सभी पदाधिकारी एवं कर्मी मुख्यालय में बने रहे ताकि आयोग से देर शाम मिलने वाले निदेश का ससमय पालन किया जा सके।चुनाव कार्य में जो पदाधिकारी एवं कर्मी लापरवाही बरतेंगे, उन्हें दंडित किया जायेगा।उन्होंने अवर निर्वाचन पदाधिकारी को निदेश दिया कि वे स्वयं चुनाव से संबंधित सारे ई-मेल को चेक करेंगे तथा ससमय उपस्थापित करेंगे।उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निदेश दिया कि प्रति दिन सुबह 10:00 बजे निर्वाचन कोषांग एवं सभी नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित करें।उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी और अवर निर्वाचन पदाधिकारी को निदेश दिया कि वे नियमित रूप से सभी कोषांगों का निरक्षण करें और कमियों को बतायें।

Karunakar Ram Tripathi
83

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap